Advertisement Carousel

नहाने गए, लौटे नहीं.. नदी में डूबने से चार की मौत, चाचा-भतीजे और सगी बहनों ने गंवाई जान

Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ में नदियों में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अलग-अलग जिलों से आई दो दर्दनाक घटनाओं ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।

पहली घटना

अंबिकापुर में मेंड्राकला स्थित घुनघुट्टा नदी में नहाने गए चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। दोनों मायापुर के चांदनी चौक इलाके के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि तीन लोग नहाने के लिए नदी में उतरे थे, जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

खास बात यह है कि इसी स्थान पर 10 दिन पहले मामा-भांजी की भी डूबने से मौत हो चुकी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

दूसरी घटना

वहीं दूसरी घटना सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से सामने आई है, जहां नदी में डूबने से दो सगी बहनों की जान चली गई। दोनों बच्चियां घर से खेलने निकली थीं, लेकिन देर शाम उनका शव नदी में मिला। यह घटना कोसीर थाना क्षेत्र के जशपुर गांव की बताई जा रही है।