Raipur Crime News: रायपुर एयरपोर्ट के बाहर सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक चालक ने कांच की बोतल फोड़कर दूसरे पर हमला कर दिया।
Raipur Crime News: इस हमले में ऑटो चालक परमानंद धृतलहरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया।डॉक्टरों के अनुसार, परमानंद के सिर में गहरी चोट आई है, हालांकि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Raipur Crime News:
पुलिस ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान जुबेर खान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट क्षेत्र में सवारी को लेकर ऑटो चालकों के बीच इस तरह के विवाद अक्सर सामने आते रहते हैं।




