Bihar News : मनिहारी (कटिहार): एक आंगनबाड़ी सेविका की तबीयत खराब होने के बावजूद ड्यूटी पर पहुंचने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सिर्फ़ अधिकारी को यकीन दिलाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका ड्रिप लगाकर केंद्र पहुंचना पड़ा.
दरअसल, अधिकारी आंगनबाड़ी सेविका पर लगातार केंद्र पर आने का दबाव बना रहा था. आंगनबाड़ी सेविका बार बार कह रही थी कि बीमार होने के कारण आने में असमर्थ हूं.
लेकिन जब अधिकारी नहीं माना तब… pic.twitter.com/pHG64ym3oX
— Priya singh (@priyarajputlive) April 26, 2026
मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका छुट्टी पर थीं। उनकी तबीयत खराब होने के कारण वह घर पर आराम कर रही थीं। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची। सेविका को अनुपस्थित पाकर अधिकारी भड़क गईं।
अधिकारी को विश्वास नहीं हुआ तो सेविका ने हाथ में ड्रिप लगाकर पति के सहारे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर अपनी बीमारी का सबूत दिया। वीडियो में सेविका को ड्रिप लगाए हुए केंद्र में खड़े देखा जा सकता है।
यह घटना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जहां लोग आंगनबाड़ी सेविका की स्थिति पर सहानुभूति जता रहे हैं।




