Advertisement Carousel

“कई लड़कों से बातें करती, पकड़े जाने पर बहाने बनाती..” 5 साल के प्यार में मिला धोखा, युवक ने की खुदकुशी

Man Commits Suicide रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में प्रेम संबंधों में धोखे के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय कोमल वर्मा नामक युवक ने 24 अप्रैल की रात अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी 25 अप्रैल की सुबह परिवार को लगी।

Man Commits Suicide कोमल वर्मा एयरपोर्ट में काम करता था। वह मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का निवासी था और भाठागांव में परिवार के साथ रह रहा था। घटना की रात उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे, जबकि मां शादी में गई हुई थी।

घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कोमल ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। नोट में उसने लिखा:

“मैं कोमल वर्मा जो भी कर रहा हूं, मेरे घरवालों की तरफ से कोई प्रेशर नहीं है। उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। ये कदम मैं (गर्लफ्रेंड का नाम) कारण उठा रहा हूं। मेरा उसके साथ 5 साल (3 दिसंबर 2019 से) का रिलेशन रहा। मेरे रहते भी वह मेरे पीठ पीछे 3-4 लड़कों से बात करती रही और पकड़े जाने पर बहाना बनाकर मना लेती थी। मैंने उसे कई मौके दिए, लेकिन वह नहीं सुधरी। हम लड़के हैं, इस केस में हमेशा लड़के को ही गलत क्यों ठहराया जाता है? यह कदम मैं उसे सबक सिखाने के लिए उठा रहा हूं।”

Man Commits Suicide लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही सुसाइड नोट और मोबाइल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच प्रेम प्रसंग के एंगल से कर रही है।