Raipur Crime News रायपुर। कबीर नगर थाना क्षेत्र में एक बेहद निर्मम और गंभीर बलात्कार का मामला सामने आया है। मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर एक युवती को ऑटो चालक ने घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है।
Raipur Crime News पुलिस के अनुसार, पीड़िता एक दिन पहले घर से निकल गई थी और रास्ता भटक गई थी। घर पहुंचने के लिए सहायता मांगने पर आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे घर छोड़ देगा। युवती को ऑटो में बैठाकर वह उसे सुनसान इलाके में ले गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।
Raipur Crime News
दोपहर के समय जब आरोपी युवती को लेकर घूम रहा था, तभी परिजन उसकी तलाश में निकले हुए थे। परिजनों ने युवती को आरोपी के ऑटो में देख लिया। उन्होंने तुरंत ऑटो को रोका और युवती को उतार लिया। आरोपी पंकज पांडे मौके से भाग निकला। घर पहुंचने के बाद युवती ने पूरे परिवार को घटना की जानकारी दी। परिवार ने तुरंत कबीर नगर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी पंकज पांडे को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
परिवार की हालत दयनीय
Raipur Crime News पीड़िता की मां का दो साल पहले कैंसर से निधन हो चुका है। पिता मजदूरी करके परिवार का गुजारा चला रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद खराब है। इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है।




