Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में पारा 44 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी

Heat Wave Alert रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का सितम लगातार जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। राज्य में कई जगहों पर पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।

Heat Wave Alert राजनांदगांव राज्य का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है, जहां तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में भी दिन का तापमान लगभग 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

Heat Wave Alert रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में गर्म हवाओं के साथ लू की स्थिति बनी हुई है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक दिन के समय गर्म हवाएं चलने और तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Heat Wave Alert

मौसम विभाग के अनुसार इस भीषण गर्मी का दौर मई के पहले सप्ताह तक जारी रह सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं और लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।