Chhattisgarh Government Employees: रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सरकार ने जनगणना और सुशासन तिहार को ध्यान में रखते हुए अगले तीन महीनों तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्त रोक लगा दी है।
अब बिना अनुमति के छुट्टी नहीं
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जुलाई माह तक किसी भी सरकारी कर्मचारी को बिना पूर्व अनुमति के छुट्टी नहीं दी जाएगी। यदि कोई कर्मचारी बिना स्वीकृति के छुट्टी पर चला जाता है तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा और उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इमरजेंसी भी फोन या डिजिटल माध्यम से देनी होगी सूचना
इतना नहीं आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी कर्मचारी को फोन या डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना आवश्यक होगा। बाद में दफ्तर पहुंचने पर इसके लिए लिखित में आवेदन देना होगा। वहीं अगर कोई कर्मचारी अगर लंबी छुट्टी पर जाता है तो उसे पहले अपने काम का प्रभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना होगा।
Chhattisgarh Government Employees: निर्देश का कड़ाई से पालन
Chhattisgarh Government Employees: सरकार की ओर से सभी विभागों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टरों को सरकार के इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने और बड़े सरकारी कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है।




