Advertisement Carousel

वेदान्ता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर पाइप फटने से 9 मजदूर की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Vedanta Power Plant: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने की भयानक दुर्घटना में 9 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं।

Vedanta Power Plant: मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे प्लांट में अचानक बॉयलर विस्फोट हो गया। इस हादसे में कई मजदूर गर्म भाप और आग की चपेट में आ गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

Vedanta Power Plant: सभी घायल मजदूरों को तुरंत रायगढ़ स्थित अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

श्रम मंत्री का बयान

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा:दोषियों पर श्रम कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल मजदूरों और मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार उचित मुआवजा देगी। पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। श्रम मंत्री ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Vedanta Power Plant: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुर्घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में हम मृतकों और घायलों के परिवारों के साथ पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”सीएम ने आगे कहा,”इसकी पूरी जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग पहले से ही मौके पर सक्रिय है।प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को तत्काल मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम गठित किए जाने की संभावना है।