CG Liquor Scam Case रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW का एक्शन जारी है। एसीबी ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। साथ ही EOW ने विजय भाटिया के दुर्ग स्थित 5 ठिकानों पर छापा मारा है। यहां टीमें शराब घोटाला मामले में दस्तावेज खंगाल रहीं हैं। रविवार सुबह से ही EOW की टीम कार्रवाई में लगी हुई है। भाटिया को दोपहर बाद तक कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
CG Liquor Scam Case बता दें कि बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार विजय भाटिया की लंबे समय से जांच एजेंसियां तलाश कर रहीं थीं। EOW ने दिल्ली से विजय भाटिया को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। भाटिया को फ्लाइट से दिल्ली से रायपुर लाया जा रहा है। उससे रायपुर में पूछताछ की जाएगी।
CG Liquor Scam Case
CG Liquor Scam Case EOW में दर्ज एफआईआर में विजय भाटिया का नाम भी शामिल है। विजय भाटिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं। CD कांड में सबसे पहले विजय भाटिया का नाम सामने आया था। ED भी विजय भाटिया की लंबे समय से तलाश कर रही थी।