NIA raids नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान के जासूस होने की खबर है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में छत्तीसगढ़ सहित देश भर के आठ राज्यों में 15 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया.
Vim in meis verterem menandri, ea iuvaret delectus verterem qui, nec ad ferri corpora.
Euismod nisi porta lorem mollis. Interdum velit euismod in pellentesque.
NIA raids नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में पाकिस्तान के जासूस होने की खबर है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार को पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में छत्तीसगढ़ सहित देश भर के आठ राज्यों में 15 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया.
NIA raids एनआईए की टीम ने छत्तीसगढ़ के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम और पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान खुफिया संचालकों (पीआईओएस) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों में तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और संवेदनशील वित्तीय दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य आपत्तिजनक सामग्री किए गए हैं.
NIA raids एनआईए की जांच के अनुसार, शनिवार को जिन संदिग्धों को निशाना बनाया गया, उनके पाकिस्तानी गुर्गों से संबंध थे और वे भारत में जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वित्तीय माध्यम के रूप में काम करते थे.
एनआईए ने 20 मई को एक आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद मामला दर्ज किया था, जो 2023 से पीआईओ के साथ संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था, और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित वर्गीकृत जानकारी लीक करने के बदले भारत में विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त कर रहा था. आतंकवाद विरोधी एजेंसी बीएनएस 2023 की धारा 61(2), 147, 148, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम 1923 की धारा 3 और 5 और यूए(पी) अधिनियम 1967 की धारा 18 के तहत दर्ज मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है.