Raipur Crime News रायपुर में एक युवक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपी को भाठागांव बस स्टैंड के पास नशे के सामान के साथ पकड़ा है। आरोपी मूल रूप से रायपुर का ही रहने वाला है। आरोपी पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत एक्शन लिया गया है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।

Raipur Crime News
पॉलीथिन में छिपाया था नशीला पदार्थ
Raipur Crime News पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम फहीम खान निवासी मौदहापारा रायपुर बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स रखा मिला। इसके बाद आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करने लगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्रग्स कहां से लेकर आया था, पुलिस इस बारे में पूछताछ कर रही है।
पीरियड्स के चलते दलित छात्रा को क्लास से निकाला, सीढ़ियों पर बैठकर दिया Exam; मामला खुलने पर हंगामा