Advertisement Carousel

सोशल मीडिया से होटल तक: छत्तीसगढ़ में महिला ने नाबालिग युवक से दुष्कर्म किया

Woman Raped Minor Boy: कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक महिला पर नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।

Woman Raped Minor Boy: प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नाबालिग और आरोपी महिला के बीच संपर्क सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया और यह सिलसिला मुलाकात तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, महिला ने इस दौरान बालक के विश्वास का फायदा उठाया और उसे अपने प्रभाव में ले लिया।

Woman Raped Minor Boy: बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2026 को आरोपी महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उसने कथित रूप से भावनात्मक दबाव और प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने पीड़ित को धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहा और तुरंत शिकायत नहीं कर सका।

Woman Raped Minor Boy:

Woman Raped Minor Boy: कुछ समय बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।