head constable suspended रायपुर में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद पहली बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई देखने को मिली है। रायपुर वेस्ट पुलिस कमिश्नरी के डीसीपी संदीप पटेल ने कबीरनगर थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई नाबालिग से जुड़े अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गंभीर लापरवाही और संदिग्ध आचरण के आरोपों के बाद की गई है।
head constable suspended मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामले की प्राथमिक जांच कराई गई थी। जांच में सामने आया कि महिला प्रधान आरक्षक ने विवेचना के दौरान नियमों का पालन नहीं किया और आरोपी पक्ष से लेन-देन के आरोप भी पाए गए। शुरुआती जांच में आरोप सही मिलने के बाद प्रधान आरक्षक चंद्रकला साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया गया।




