Woman Have Sex With Minor जशपुरः छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शादीशुदा महिला ने एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को बहला फुसलाकर अपने साथ हरियाणा लेकर गई। इस दौरान करीब एक महीने तक महिला ने लड़के के साथ संबंध बनाए। पूरा मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। जहां नाबालिग किशोर के परिजनों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की उनका लड़का 22 अगस्त को फुटबाल मैच देखने की बात कहकर घर से निकला था और देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की पर उसका कहीं पता नहीं चला।
Woman Have Sex With Minor
जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुनकुरी पुलिस नें तत्काल मामला दर्ज कर किशोर के पता तलाश में जुट गई। पुलिस की जांच में पता चला की जब से नाबालिग गायब है तब से उसके घर के पास रहने वाली एक शादीशुदा महिला भी घर से गायब है। जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उस महिला की पता लगाना शुरू किया। महिला का पता हरियाणा में मिला। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला की महिला एक बच्चे के साथ किराये के मकान में रह रही है।
Woman Have Sex With Minorपुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली वैसे ही पुलिस ने एक टीम बनाकर हरियाणा के साानपुर थाना अंतर्गत सेफीदोन गांव पहुंची। साइबर सेल के बताये पता के अनुसार महिला और बच्चे को बरामद कर वापस कुनकुरी ले आया गया।
6 महीने पहले हुई थी पहचान
पुलिस की पूछताछ में बच्चे ने बताया कि पिछले 6 महीने से उसकी पहचान इस महिला से हुई थी। बीच-बीच में महिला उसका शारीरिक शोषण करते हुए उसके साथ संबंध बनाती थी। घर में रोक-टोक होती थी जिस कारण महिला बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ हरियाणा ले आई। यहां भी उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिग बच्चे की शिकायत पर पुलिस ने 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है फिलहाल मामले की जांच जारी है।