रायपुर, 29 मार्च: रायपुर जिले के धरसीवां क्षेत्र में 31 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘कुंवरगढ़ महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर क्षेत्रवासियों को विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है।
मुख्यमंत्री क्षेत्र को कुल 133 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।यह महोत्सव न केवल सांस्कृतिक उत्सव होगा, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास और लोक परंपराओं को संरक्षित करने का भी माध्यम बनेगा।
महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा प्रदान करना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है।
महोत्सव में हस्तशिल्प, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों और कुटीर उद्योगों के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और व्यापारियों को सीधा आर्थिक लाभ पहुंचेगा तथा उन्हें अपनी कला और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।




