छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, कई कोच के शीशे तोड़े; 5 गिरफ्तार

Stones Pelted on Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। खबर है कि छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। यहां महासमुंद में बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर पथराव किया गया, जिससे कई कोच के शीशे टूट गए। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Stones Pelted on Vande Bharat Train

Stones Pelted on Vande Bharat Trainअधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत पर पथराव करने वाले पांचों आरोपी बागबाहरा के ही रहने वाले हैं। उनके खिलाफ आरपीएफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज किया गया है। रेलवे पुलिस ने बताया कि पथराव में वंदे भारत के C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशे टूट गए।
Stones Pelted on Vande Bharat Trainअधिकारियों ने बताया कि महासमुंद से 16 सितंबर से वंदे भारत चलने वाली थी। इसका ट्रायल रन किया जा रहा था। ट्रेन करीब 7:10 बजे महासमुंद से निकली और 9 बजे जब ट्रेन बागबाहरा पहुंची, तभी कुछ असमाजिक तत्वों ने उस पर पत्थरबाजी की। सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पहचान शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इन में से आरोप शिव कुमार बघेल लोकल पार्षद का भाई है। अधिकारियों ने बताया कि पांचों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पहले भी हुई हैं घटनाएं

बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस पर हमले की पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते बुधवार को लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन पर वाराणसी के बाद पत्थरबाजी हुई थी। आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

You may have missed

Exit mobile version