Advertisement Carousel

रिकॉर्डिंग दिखाइये! आप लोग मुझे फंसाने वाला काम कर रहे हैं! ACB को हेकड़ी दिखाने लगा घूसखोर थानेदार, रंगे हाथ गिरफ्तार

Station In charge Arrested रायपुर: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पुलिस विभाग के एक भ्रष्ट चौकी प्रभारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने के तत्काल बाद चौकी प्रभारी ने वर्दी का रौब दिखाने का प्रयास भी किया था, वह कार्रवाई के दौरान तलाशी को लेकर आनाकानी करते नजर आया। हालांकि चंद मिनट में उसकी हेकड़ी निकल गई।

Station In charge Arrested अधिकृत जानकारी अनुसार कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहां पदस्थ चौकी प्रभारी ने एक व्यक्ति को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए 50 हजार रुपयों की मांग की थी। टीम ने चौकी प्रभारी की जेब से कैमिकल लगे 25 हजार रुपए मौके पर ही बरामद किए हैं। एससीबी की टीम ने अंबिकापुर से पहुंचकर पुलिस चौकी बचरापोड़ी में कार्रवाई की है।

Station In charge Arrested

मामले में जो जानकारी सामने आई है उसमें सतेंद्र प्रजापति को फर्जी किसी फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। उनके साथ एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव भी शामिल था। पीड़ित सतेंद्र ने एसीबी में यह शिकायत की थी। मामले में जांच व रिकॉर्डिंग के बाद एसीबी ने पुलिस अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ने का प्लान बनाया था।

इशारा मिलते ही चौकी में घुसी एसीबी की टीम

Station In charge Arrested रिश्वत की रकम जैसे ही चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ ने लेकर अपनी जेब में रखी और सतेंद्र ने बाहर आकर टीम को इशारा दिया, तो टीम तत्काल चौकी के अंदर घुसी और वर्दी में अपनी कुर्सी पर बैठे प्रभारी को धर दबोचा। जेब से रकम निकालने के दौरान उसने टीम पर जबदस्ती का आरोप लगाया। हालांकि टीम ने जब कैमरे के सामने जेब से 500—500 रुपए के नोट निकालकर कैमिकल में डुबोये तो पानी का रंग गुलाबी हो गया। इसके बाद साथ ही एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को भी हिरासत में लिया गया है।