Chhattisgarh News बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी हलचल के बीच अब छत्तीसगढ़ में भी यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में 50 से अधिक शिक्षक मतदाता सूची के मिलान का काम कर रहे हैं। इस कार्य में 2003 की मतदाता सूची को 2025 की सूची के साथ मिलाया जा रहा है, ताकि फर्जी मतदाताओं की पहचान की जा सके।