
बनारस के होटल में जिस्मफरोशी
Sex Racket जी हां शहर के होटल के कमरों में रंगरलिया मानना 10 जोड़ों को उस समय भारी पड़ गया जब पुलिस ने छापेमारी करके सभी 20 युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना थी कि होटल के अंदर देह व्यापार यानी सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है और छापेमारी के दौरान सूचना पुख्ता हो गई। घटना वाराणसी के सिगरा थाना इलाके के मलदहिया इलाके के रंजीत होटल की है। वाराणसी के सिगरा थाना इलाके के मलदहिया इलाके में होटल रंजीत में उसे समय अफरातफरी मच गई जब दर्जनों की संख्या में पहुंची पुलिस ने होटल में छापेमारी करना शुरू कर दिया।
भाजपा नेता का रिश्तेदार चला रहा सेक्स रैकेट
Sex Racket छापेमारी के दौरान पूरे होटल में हड़कंप मच गया और जब पुलिस ने अलग-अलग कमरों की तलाशी लेनी शुरू की तो उनके होश उड़ गए। सभी कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और सिगरा थाने ले आए। इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए वाराणसी के काशी जोन की एडीसीपी नीतू कुमारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना के बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिस दौरान सेक्स रैकेट में संलिप्त 10 जोड़े पकड़े गए हैं। आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।