Advertisement Carousel

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 नाबालिग समेत 11 लड़कियों को छुड़ाया

Sex Racket Busted नई दिल्ली: डाबड़ी थाना इलाके में पुलिस ने एक देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर 11 लड़कियों को छुड़ाया। इनमें पांच नाबालिग शामिल हैं। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने असोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) से मिली जानकारी पर की। पुलिस ने मौके से आठ कस्टमर्स और दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिन पर अड्डा संचालित करने का आरोप है। यह अड्डा द्वारका स्थित महावीर एनक्लेव, KFC वाली गली में एक मकान के पहले फ्लोर पर चल रहा था।

लड़कियों को डराने के लिए थे सात कुत्ते

Sex Racket Busted छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां से इस्तेमाल और बिना इस्तेमाल किए गए कंडोम के पैकेट मिले। इसके अलावा सात कुत्ते भी मौजूद थे, जिन्हें लड़कियों को डराने और भागने से रोकने के लिए रखा गया था। FIR के मुताबिक, 4 फरवरी को छापे के दौरान एक नाबालिग लड़की बदहवास हालत में एक अलमारी के अंदर छिपी हुई मिली, जो डर से कांप रही थी।

शहर में अच्छी नौकरी का झांसा लेकर लाया गया दिल्ली

Sex Racket Busted काउंसलिंग के दौरान लड़कियों ने बताया कि उन्हें पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर प्रदेश से नौकरी और बेहतर जीवन का झांसा देकर दिल्ली लाया गया था। उन पर लगातार निगरानी रखी जाती थी और विरोध करने पर धमकाया जाता था। यह घर चारों ओर से बंद था। लड़कियों को बंधुआ हालात में रखा गया था और बिना अनुमति कहीं जाने की इजाजत नहीं थी।

Sex Racket Busted कुछ महीनों पहले भी सामने आया था मामला

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ महीनों पहले भी पहाड़गंज इलाके से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां दिल्ली के होटलों में सैक्स रैकेट के लिए ऑन डिमांड लड़कियां उपलब्ध करवाने वाले एक बड़े गैंग का खुलासा किया था।