Sai Cabinet Expansion: साय कैबिनेट में अजय चंद्राकर-भावना बोहरा का नाम लगभग तय? इस दिन हो सकता है ऐलान

रायपुर: Sai Cabinet Expansion मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद 15 जुलाई तक किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में अभी दो विधायकों में से एक नया और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। राज्य का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। मानसून सत्र से पहले सीएम साय अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं।

Sai Cabinet Expansion दो विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा

सूत्रों के अनुसार साय की कैबिनेट में नए मंत्री के दावेदार विधायकों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव हैं। इनमें में से किसी दो विधायकों को शामिल किए जाने की चर्चा है।

 Sai Cabinet Expansion रायपुर से एक नया मंत्री बनाया जा सकता है

Sai Cabinet Expansion बता दें कि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद माना जा रहा है कि रायपुर से एक नया मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में रमन कैबिनेट में रहे राजेश मूणत और अजय चंद्राकर दोनों में से किसी एक का चयन हो सकता है। बतादें कि पार्टी जातिगत व सामाजिक समीकरण को साधते हुए मंत्रिमंडल के विस्तार पर विचार कर रही है।

निगम मंडलों में भी जल्द होगी नियुक्ति

Sai Cabinet Expansion प्रदेश के 100 से अधिक निगम, मंडलों में नियुक्ति के लिए भी अटकलें तेज हो गई है। इसके लिए पदाधिकारियों के बीच होड़ मची हुई है। राज्य में सत्ता संभालने के बाद विष्णु सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार के निगम, मंडलों में नियुक्तियों को भंग कर दिया था। इसके बाद से नियुक्तियों का इंतजार खत्म नहीं हुआ है।

You may have missed

Exit mobile version