Advertisement Carousel

बिलासपुर में ‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में बवाल, दर्शकों ने जमकर किया हंगामा; पैसे रिफंड करने की डिमांड

Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 18 मार्च से पेड प्रिव्यूज के लिए सिनेमाघरों में पहुंच गई है. इस फिल्म के दूसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार हो रहा था. अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जब धुरंधर के फिल्म के शो में बवाल हुआ है.

दर्शकों ने किया खूब हंगामा

Dhurandhar The Revenge: बिलासपुर में धुरंधर फिल्म का पेड प्रिव्यू रखा गया था. लेकिन जब एक घंटे की देरी से शो शुरू हुआ, तो इस पर दर्शक बुरी तरह से भड़क गए. 36 मॉल स्थित सिने मैक्स में शाम पांच शो शुरू होना था, लेकिन दर्शक 6 बजे तक इंतजार करते रहे और फिल्म शुरू नहीं हो पाई. इसके बाद भी दर्शक बाहर निकल गए और उन्होंने खूब हंगामा किया.

Dhurandhar The Revenge: दर्शकों ने टिकट रिफंड की कर डाली मांग

Dhurandhar The Revenge: दर्शकों ने टिकट के पैसे रिफंड करने की भी मांग उठाई. उनकी तरफ से यह भी आरोप लगाया गया कि पहला शो होने से ज्यादा कीमत वसूली जा रही है. दूसरी तरफ प्रबंधन ने दावा किया कि प्रिंट देरी से पहुंचने के कारण शो लेट हुआ. बताया जा रहा है कि अभी तक फिल्म शुरू नहीं हो पाई है.

error: Content is protected !!