Road Accident: मुंडन कराकर लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, 5 घायल, कार के बैलेंस बिगड़ने से हुआ हादसा
Road Accident: सीहोर जिले के सलकनपुर में दर्दनाक हादसा हुआ. टवेरा का संतुलन बिगड़ने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गयी और 5 अन्य घायल हो गये. घायलों को होशंगाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. भोपाल से परिवार तीन महीने का मुंडन कराने सलकनपुर के बिजासन माता मंदिर गया था. तीन साल के बच्चे का मुंडन कराया गया. मन्नत पूरी करने के बाद परिवार टवेरा गाड़ी से लौट रहा था. अचानक भैरव घाटी पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया. संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी.
