रायपुर में इस शाम नलों से नहीं आएगा पानी, 20 लाख आबादी होगी प्रभावित। शाम के पानी के लिए पहले ही कर लें जुगाड़
बिजली कार्य के कारण निगम फिल्टर प्लांट रहेंगे बंद
संदीप शुक्ला
रायपुर : शहर की 42 टंकियों से 11 जून की शाम पानी की आपूर्ति नहीं होगी, जिससे करीब 20 लाख लोग प्रभावित होंगे। रावणभाटा क्षेत्र में बिजली लाइन से जुड़े तकनीकी कार्य के चलते 80 एमएलडी, न्यू 80 एमएलडी और 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट बंद रहेंगे। इन प्लांटों से जुड़े सभी जलागारों में पानी नहीं भर पाएगा, जिससे शाम की जलापूर्ति प्रभावित होगी। हालांकि सुबह सप्लाई सामान्य रूप से होगी।
नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि शहर ‘के लोग सुबह होने वाली आपूर्ति के दौरान आवश्यकतानुसार पानी का संग्रह पहले से कर लें। बिजली कार्य पूरा होने के बाद 12 जून की सुबह से जलापूर्ति फिर सामान्य हो जाएगी।
इन इलाकों के 42 जलागारों से नहीं होगी शाम की सप्लाई : डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, श्याम नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मोवा, सड्डू, रामनगर, कचना, देवपुरी, मोतीबाग, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, देवेंद्र नगर और संजय नगर समेत 42 जलागारों से 11. जून की शाम पानी की सप्लाई नहीं होगी।
11 जून की शाम शहर के नलों में नहीं आएगा पानी।
सिर्फ चार टंकियों से आएगा पानी
पुराना देवेंद्र नगर, पुराना बैरन बाजार, पुराना ईदगाहभाठा मैदान और पुराने महापौर निवास की टंकियों के क्षेत्रों में 11 जून की शाम भी पानी आएगा। क्योंकि ये टंकियां पुराने 47 एमएलडी फिल्टर प्लांट से भरती हैं, इसलिए इन पर बिजली कार्य का असर नहीं पड़ेगा।
चलेंगे निगम के टैंकर, अतिआवश्यक होने पर जोन आफिस जाएं:
निगम जलकार्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में पार्षदों और नागरिकों की मांग के
शाम के लिए रखें पानी
नगर निगम के जल कार्य विभाग के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में 11 जून की सुबह तय समय पर पानी मिलेगा। लेकिन शाम की सप्लाई नहीं हो सकेगी। ऐसे में नागरिकों को दिन के समय ही जरूरत के अनुसार पानी सुरक्षित रखना होगा।
आधार पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में पानी की समस्या होती है और वहां टैंकर नहीं पहुंचता तो संबंधित नागरिक अपने जोन कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित क्षेत्र में पानी का टैंकर भेजने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े।
बिजली लाइन से जुड़े तकनीकी कार्य के कारण तीन फिल्टर प्लांट कुछ समय के लिए बंद रहेंगे। इससे 42 जलागारों से शाम की जलापूर्ति प्रभावित होगी। 12 जून की सुबह से सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।
– नरसिंह फारेंद्र, कार्यपालन अभियंता (जलकार्य), नगर निगम, रायपुर