Advertisement Carousel

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा: रायपुर में महिला सहित तीन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा था फर्जी ग्राहक

Raipur Sex Racket : राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का सरगना कृषाणु दास नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है, जो शहर में तीन स्पा सेंटर की आड़ में यह अवैध कारोबार चला रहा था।

Raipur Sex Racket :  एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक घर में देह व्यापार का अवैध कारोबार चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने एक पंटर (फर्जी ग्राहक) को सौदे के लिए मौके पर भेजा। सौदा तय होते ही टीम ने रेड मार कर दो महिलाएं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी आकाश साहू (39), निवासी सड्डू, विधानसभा थाना क्षेत्र, रायपुर का रहने वाला है। आरोपी अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर यह धंधा संचालित कर रहा था। पूछताछ में आकाश ने बताया कि वह कृषाणु दास (42), निवासी खम्हारडीह के संपर्क में है। कृषाणु, समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह में तीन स्पा सेंटर संचालित करता है, जिनकी आड़ में देह व्यापार होता था।

Raipur Sex Racket :

Raipur Sex Racket :  पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट, ऑनलाइन पेमेंट डिटेल्स और ग्राहकों की लिस्ट बरामद की है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पीड़ित महिलाओं से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में कई अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है। टीम आरोपियों के बैंक खातों, मोबाइल डाटा और संपर्क सूत्रों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!