महापौर मीनल चौबे के बजट में शहर के लिए क्या क्या है ? यहाँ पढ़ें

Raipur Nigam Budget 2025 रायपुर :छत्‍तीसगढ़ रायपुर नगर निगम का बजट आज महापौर मीनल चौबे द्वारा पेश किया गया। इस वर्ष का बजट 15 सौ 29 करोड़ 53 लाख 28 हजार रुपये का है। महापौर चौबे ने सदन में बजट अभिभाषण पढ़ते हुए कहा, “हमने बनाया, हम ही संवारेंगे, रायपुर को स्वर्ग का निखारेंगे।” उन्होंने इसे एक फायदे का बजट बताया। मीनल चौबे सदन में पढ़ रही बजट अभिभाषण

Raipur Nigam Budget 2025 महापौर मीनल चौबे के बजट के प्रमुख बिंदू

  • मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान:

    • बजट में मूलभूत सुविधाओं के लिए सबसे ज्यादा प्रावधान किए गए हैं।

  • कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वूमन हॉस्टल:

    • कामकाजी महिलाओं के लिए वर्किंग वूमन हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

  • महिलाओं की सुरक्षा:

    • सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रावधान।

  • महिला शौचालयों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन:

    • महिला शौचालयों में सेनेटरी नेपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी।

  • युवाओं के लिए यूथ हॉस्टल:

    • युवाओं के लिए एक यूथ हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा।

  • हाईटेक लाइब्रेरी:

    • युवाओं के पढ़ने के लिए हाईटेक लाइब्रेरी के निर्माण का प्रावधान किया गया है।

  • महादेव घाट का सौंदर्यीकरण:

    • महादेव घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 15 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • व्यापार के लिए कमर्शियल हब और ट्रेड टावर:

    • व्यापार के लिए 2 सौ 19 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, कमर्शियल हब और ट्रेड टावर का निर्माण किया जाएगा।

  • दिव्यांगजनों के लिए विशेष योजनाएं:

    • दिव्यांगजनों के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से दिव्यांग पार्क, दिव्यांग फ्रेंडली भवन और टॉयलेट का निर्माण।

  • तालाबों का संवर्धन:

    • तालाबों के संवर्धन के लिए 30 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए:

    • शहर के 18 प्रमुख चौक चौराहों और मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए 61 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • अमृत मिशन योजना:

    • अमृत मिशन योजना में छुटे हुए इलाकों में नई टंकियों और पेयजल लाइनों का विस्तार किया जाएगा।

  • जलागारों का निर्माण:

    • ISBT, ठक्कर बापा वार्ड और खमतराई में 19 करोड़ रुपए से जलागारों का निर्माण किया जाएगा।

  • पर्यावरण संरक्षण:

    • पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • राजस्व वसूली:

    • राजस्व वसूली के लिए डोर-टू-डोर सर्वे के लिए एजेंसी नियुक्त की जाएगी।

  • खेल मैदानों में प्रकाश व्यवस्था:

    • खेल मैदानों में 5 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से प्रकाश व्यवस्था की जाएगी।

  • सड़क और स्ट्रीट लाइट:

    • भाठागांव से रायपुरा, NH 53 से अग्रसेन धाम, BSNL ऑफिस मोवा अटारी रोड तक सवा दो करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान।

    • साइंस सेंटर रिंग रोड नंबर 3, मोवा मेन रोड से अशोक आइकन तक सवा करोड़ रुपए की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रावधान।

  • नाले निर्माण और जलभराव रोकने के उपाय:

    • जलभराव रोकने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में 2 सौ करोड़ रुपए से नाला निर्माण का प्रावधान।

  • वाटर हार्वेस्टिंग:

    • वाटर हार्वेस्टिंग के 900 रीचार्जिंग पिट का निर्माण किया जाएगा।