Raipur News रायपुर में नशा कारोबारियों और अपराधियों की धरपकड़ के साथ ही न्यायालय द्वारा उन्हे कड़ी सजा भी सुनाई जा रही है। NDPS और एट्रोसिटीज के विशेष न्यायाधीश पंकज सिन्हा से चार मामलों में आरोपियों को 15 साल के कारावास के साथ 1-1 लाख रुपए तक का जुर्माना की सजा सुनाई है।
Raipur News 38 किलो डोडा और 10 किलो अफीम के साथ साल 2023 में गिरफ्तार तेलीबांधा काशीराम नगर निवासी दो महिला तस्करों में न्यायालय ने किरण चंदानी को 15 साल कारवास और 1 लाख 50 हजार जुर्माना और शोभा सबलानी को 10 साल की कैद और 1 लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है।
Raipur News वहीं पाकिस्तान से लाई गई लाखों रुपए कीमत की हेरोइन के साथ गिरफ्तार पंजाब के मोगा और फिरोजपुर जिले के निवासी मनप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू को दोषी करार देते हुए 6-6 वर्ष के कठोर कारावास और 60-60 हजार रुपये जुर्माने की सज़ा सुनाई है। आरोपी गोलबाजार थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किए गए थे।
Raipur News
आमानाका थाना पुलिस द्वारा दर्जनों नशीली प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार 21 साल के अमान उळ्ला उर्फ अमान खान को 5 साल का कारावास की सजा सुनाई है। वहीं गरियाबंद के पांडूका थाना क्षेत्र के जंगल में होमगार्ड पत्नी ओमिका साहू की हत्या करने वाले आरक्षक पति सोहन राम को कोर्ट ने अजीवन कारवास की सजा सुनाई है। 12 जुलाई साल 2025 में सोहन साहू ने चरित्र शंका में अपनी पत्नी की जंगल ले जाकर हत्या कर दी थी





