रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और ओडिशा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के लिए मेगा ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इसके चलते 24 नवंबर से 15 जनवरी तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
इस अवधि में टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस और पुणे-सांतरागाछी हमसफर समेत कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। वहीं, उत्कल एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी
टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस इस रूट की प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं। इनके प्रभावित होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को भी परेशानी हो सकती है। वहीं, पुणे और नांदेड़ जाने वाले यात्रियों को कुछ तारीखों पर सीधी ट्रेन सुविधा नहीं मिलेगी।
रेलवे के इस मेगा ब्लॉक के दौरान अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में कंफर्म टिकट मिलना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी जाती है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
-
टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110): 24 और 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर; 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद्द रहेगी।
-
नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस (12767): 23 और 30 नवंबर; 7, 14, 21 और 28 दिसंबर; 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
-
सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस (12768): 25 नवंबर; 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर; 6 और 13 जनवरी को रद्द रहेगी।
-
सांतरागाछी-पुणे हमसफर (20822): 21 और 28 नवंबर; 5, 12, 19 और 26 दिसंबर; 2 और 9 जनवरी को रद्द रहेगी।
-
पुणे-सांतरागाछी हमसफर (20821): 23 और 30 नवंबर; 7, 14, 21 और 28 दिसंबर; 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478): 23 और 30 नवंबर; 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग से चलेगी।
आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288): 26 नवंबर; 3, 10, 17, 24 और 31 दिसंबर तथा 7 और 14 जनवरी को यह ट्रेन टाटानगर-गामहारिया को छोड़कर कांद्रा-सीनी मार्ग से दुर्ग पहुंचेगी।
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे के मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेन के समय और परिचालन में बदलाव हो सकता है। इसलिए यात्रियों को टिकट बुक करने या स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले संबंधित ट्रेन का ताजा स्टेटस और रूट जरूर जांच लेना चाहिए।