RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सा विशेषज्ञों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
तबादला सूची में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), प्रभारी सिविल सर्जन, अस्पताल अधीक्षक और अन्य चिकित्सा अधिकारियों के नाम शामिल हैं। रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
महासमुंद और सुकमा के CMHO बदले
डॉ. आई. नागेश्वर राव को प्रभारी CMHO महासमुंद के पद से हटाकर उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को प्रभारी CMHO सुकमा से प्रभारी CMHO महासमुंद बनाया गया है।
डॉ. भुवन विजय कुर्रे को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी CMHO सुकमा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डॉ. शरद कोहाड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा, बेमेतरा से प्रभारी CMHO बेमेतरा पदस्थ किया गया है।
धमतरी में भी बदली जिम्मेदारी
डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी के पद से प्रभारी CMHO धमतरी बनाया गया है। वहीं डॉ. यू.एल. कौशिक को प्रभारी CMHO धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भेजा गया है।
डॉ. आदित्य सिन्हा को जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरगुजा संभाग में भी बड़ा बदलाव
डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग से प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। वहीं डॉ. कपिल देव पैंकरा को प्रभारी CMHO सूरजपुर से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. प्रशांत सिंह को प्रभारी CMHO कोरिया से प्रभारी CMHO सूरजपुर और डॉ. बलवंत सिंह को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर से प्रभारी CMHO कोरिया बनाया गया है।
इसके अलावा डॉ. आशीष शर्मा को प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर, सूरजपुर से प्रभारी CMHO सरगुजा बनाया गया है। वहीं डॉ. प्रेम सिंह मार्को को प्रभारी CMHO सरगुजा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, जिला कोरिया भेजा गया है।
मुंगेली और बिलासपुर में भी बदलाव
डॉ. शीला साहा, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी CMHO मुंगेली को जिला चिकित्सालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है। वहीं डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला, बिलासपुर से प्रभारी CMHO मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. राकेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया, कबीरधाम से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुंगेली बनाया गया है।
बलरामपुर, रायगढ़ और सक्ती में भी तबादले
डॉ. सत्यम कुमार पटेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा, रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती पदस्थ किया गया है।
डॉ. शशांक गुप्ता को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा गया है। वहीं डॉ. रामप्रसाद तिर्की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
दंतेवाड़ा और चिरमिरी में भी नई पदस्थापना
डॉ. राजेंद्र राय को जिला चिकित्सालय चिरमिरी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है। वहीं डॉ. अभय सिंह तोमर को प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय चिरमिरी की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. प्रियंका सक्सेना को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा बनाया गया है।
मानसिक चिकित्सालयों में भी बदलाव
डॉ. जमुना प्रसाद आर्य, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी बिलासपुर को प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पदस्थ किया गया है।
वहीं डॉ. रक्षित जोगी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, बिलासपुर को प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग के इस फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में स्वास्थ्य अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

