Raipur News रायपुर : बेटे के नटखटपन में दंपती के बीच में शुरू हुए झगड़े में पत्नी ने फांसी लगा ली। महिला की मौत के बाद अस्पताल में दंपती के स्वजन के बीच जमकर लात घूंसे चले। मामला संतोषी नगर का है।
Raipur News दरअसल गुरुवार शाम इरशादखान अपनी पत्नी यास्मिन बानो और डेढ़ साल के दो बच्चों के साथ एक शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक बच्चे ने नटखटपन में मां को लात मार दी। इस पर मां ने बच्चे को डांटा।

इस बात पर दंपती के बीच झगड़ा शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि यास्मिन ने शादी में जाने से इन्कार कर दिया। लड़के वालों के मुताबिक इसके बाद हुई कहासुनी से नाराज यास्मिन ने फांसी लगा ली। इरशाद ने पत्नी को फंदे से उतारा और रिंग रोड स्थित नवांकार अस्पताल पहुंचाया और उसके मायके वालों को खबर दी।
लड़की के घरवालों ने लगाए गंभीर आरोप
Raipur News खबर मिलते ही लड़की के घरवाले अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने युवक पर आरोप लगाया कि उसने यास्मिन के साथ बुरी तरह मारपीट की और फंदे पर लटका दिया है। इसके बाद उन्होंने युवक की पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच भारी मारपीट शुरू हो गई। कई घंटों तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों गुट एक-दूसरे से भिड़ते रहे। अगले दिन शुक्रवार शाम तक भी अस्पताल में माहौल गर्म रहा। पुलिस स्थिति को संभालने में लगी।
Raipur News अक्सर होती थी दोनों पति-पत्नी में मारपीट
लड़की के घरवालों ने बताया कि शादी को करीब छह साल हो चुके हैं। उनका आरोप है कि दामाद इरशाद काफी समय से बेटी यास्मिन के साथ मारपीट कर रहा था। इसकी शिकायत कई बार थाने में भी की गई थी और दोनों के स्वजन के बीच समझौता भी हुआ था। लेकिन दामाद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उनका कहना है कि गुरुवार रात भी इरशाद ने यास्मिन को पीटा था।




