रायपुर में बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
इस घटना के बाद सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस ने रायपुर के कमिश्नरेट सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाई अलर्ट के बावजूद शहर में अपराध हो रहे हैं। उनका आरोप है कि कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अपराधों में बढ़ोतरी हुई है और पुलिस सिर्फ चालान काटने तक सीमित रह गई है।
वहीं, पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी शंकर नगर इलाके में सिंघानिया बिल्डर के यहां चौकीदारी का काम करता है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।



