Raipur Nagar Nigam रायपुर: छत्तीसगढ़ में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति है। इसे देखते हुए सोमवार को रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई थी। मानसून के बीच बुलाई गई इस बैठक में शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान लोगों के सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि इस दौरान अजीब हालात तब बन गए जब निगम मुख्यालय की ही छत से पानी टपकने लगा।
View this post on Instagram