Advertisement Carousel

MG रोड चौपाटी के ठेले वालों और छोटे दुकानदारों को ठगने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News : रायपुर की MG रोड में चौपाटी के ठेलेवालों और दुकानदारों को झांसे में लेकर लाखों की ठगी करने वाले 19 साल के शातिर आरोपी ठग मुदित पाठे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा का निवासी है। ठगी करने वह रायपुर सेंट्रल जोन अंतर्गत एमजी रोड क्षेत्र के छोटे दुकानदारों से पहले दोस्ती करता था।

Raipur Crime News : भरोसा जीतने के बाद वह छोटे मोटे उपकरण के लिए लोन दिलवाता । समय बीतने के बाद वह उनके मोबाइल फोन कुछ देर के लिए मांगता और उसी दौरान फाइनेंस ऐप्स के जरिए लोन के लिए आवेदन कर देता था। लोन की रकम आरोपी अपने एक पार्टनर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर देता था।

Raipur Crime News : जांच में सामने आया है कि आरोपी ने शुरुवात में 4 से 5 कारोबारियों के मोबाइल का उपयोग कर 4 लाख रुपए से अधिक की ठगी की। इसके बाद वह लोगों को ठगते हुए 15 लाख रुपए निकाल लिए । शुरुआत में आरोपी कुछ किश्तें समय पर जमा करता था, जिससे किसी को संदेह न हो। बाद में जब किश्तें बाउंस होने लगीं और दुकानदारों के पास रिकवरी कॉल आने लगे, तब ठगी का राजफाश हुआ।

Raipur Crime News :

आरोपी ने दसवीं तक पढ़ाई की है और डिजिटल लोन ऐप्स की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़ितों की शिकायत पर मौदहापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि उसने और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। ठगी में शामिल बैंक कर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।