Advertisement Carousel

रायपुर कमिश्नरेट में फिर चाकूबाजी, आदतन अपराधी हरा सोनू ने युवक को मारा चाकू। लगता है परेड का असर आदतन अपराधियों पर नहीं हो रहा !

Raipur Crime News : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में चाकूबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। वैसे तो सभी इलाके के डीसीपी अपने इलाके के चाकूबाजों की परेड कर चेतावनी दे रहे हैं लेकिन लगता है पुराने शातिर और आदतन अपराधियों पर इसक असर नहीं हो रहा है। इस बानगी शुक्रवार को दिन दहाड़े बैरनबाजार में देखने को मिली।

Raipur Crime News : यहां एक आदतन अपराधी हरा सोनू ने बैरनबाजार सरेराह इनयात खान नाम के युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया । आरोप हरा सोनू ने चाकू से युवक का कान काट दिया साथ ही गले में वार किया। घायल युवक ने भागकर मुश्किल से अपनी जान बचाई।

Raipur Crime News :  वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हरा सोनू मौक से भाग निकला। पुलिस सूत्रों के अनुसार हरा सोनू इलाके में नशे का कारोबार कर रहा है। आए दिन उसका विवाद गांजा तस्कर मुकेश बनिया और रवि साहू के लोगों से होता है।

Raipur Crime News :

स्थानीय युवकों पर भी वह दबंगई दिखता है। इसी कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनती हऐ। बता दें की आरोपी हरा सोनु पर लगभग एक दर्जन अपराध दर्ज है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपी की पता तलाश कर रही है।