Advertisement Carousel

रायपुर में खौफनाक वारदात… प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया; प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार

Raipur Crime News रायपुर। राजधानी के अभनपुर के भरेंगाभाठा में प्रेमिका को परेशान करने के विवाद में एक युवक को जिंदा दफनाने वाले मुख्य आरोपी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने जिसकी तलाश जारी है।

Raipur Crime News आरोपियों ने पहले मृतक नीतेश माना में युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह अधमरा हो गया। इसके बाद उसे ऑटो में भरकर माना से करीब 30 किमी दूर अभनपुर ले जाया गया, जहां जमीन में दफना दिया।

उस समय युवक की सांसें चल रही थीं। आरोपी मौके से फरार हो गए और युवक की मोपेड को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने 18 दिन की जांच के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। युवक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू से की गई। शेष |

मारपीट के बाद किया गया वीडियो कॉल, लहूलुहान नीतेश को दिखाया

Raipur Crime News श्याम सुंदर और उसके साथियों ने नीतेश की जमकर पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसी दौरान श्याम सुंदर के साथी माइकल ने नीतेश की पिटाई के बाद अपने एक परिचित को वीडियो कॉल किया। उन्हें लहूलुहान नीतेश को दिखाया। नीतेश को देखकर वो घबरा गया। उसने उसे तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। नीतेश को तत्कालीन अस्पताल में भर्ती कराने की भी सलाह दी, लेकिन इसके बावजूद श्याम सुंदर ने उसे अस्पताल नहीं ले जाकर जिंदा दफना दिया।

रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने की बताया कि मूल रूप से पाकिस्तानी निवासी नीतेश बत्रा (22) अपने परिवार के साथ शद्दाणी दरबार इलाके में रहता था। वह अपने पिता के साथ पार्किंग का ठेका चलाता था। उसका परिचय पेट्रोल पंप में काम करने वाली सावित्री साहू (21) से हुआ और वह अक्सर उससे मिलने माना जाता था। 16 मार्च को नीतेश सावित्री के घर के पास खड़ा था, तभी वहां बोरियाकला में रहने वाला श्याम सुंदर पहुंचा, जो सावित्री का प्रेमी है।

नीतेश को उसके साथ देखकर वो भड़क गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान सावित्री बाहर आई और श्याम को बताया कि नीतेश उसे परेशान करता है और अक्सर घर आ जाता है। इसके बाद श्याम ने नीतेश की जमकर पिटाई कर दी। उसने अपने कर्मचारी ष सुमित कोसले और दो नाबालिगों को बुलाया।

Raipur Crime News

तीनों जो ऑटो लेकर पहुंचे। सभी ने मिलकर नीतेश को पीटा और ऑटो में डाल दिया। एक आरोपी उसकी मोपेड लेकर चला गया। आरोपी उसे लेकर अभनपुर की ओर गए। रास्ते में उसकी मोपेड नाले में फेंक दी। इसके बाद उसे अभनपुर के भरेंगाभाठा ले जाया गया, जहां सुमित रहता है। वहां सुनसान स्थान पर उसे जमीन में दफना दिया।

मृतक नीतेश बत्रा
मृतक नीतेश बत्रा
मृतक नीतेश बत्रा
मृतक नीतेश बत्रा