Advertisement Carousel

मोबाइल पर देर रात रील्स देखने पर विवाद, दो बेटियों ने मां के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट

Raipur Crime News : रायपुर (छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक परिवारिक विवाद ने बेहद खौफनाक रूप ले लिया। मोबाइल पर रील्स देखने को लेकर हुई छोटी सी बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी और दोनों बेटियों ने मिलकर पति और पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने करीब 8 महीने बाद इस मामले का खुलासा किया है।

घटना क्या थी?

Raipur Crime News : 28 दिसंबर 2025 की रात को डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा में रहने वाले वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने शुरू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराने पर रिपोर्ट में 17 गंभीर चोटें मिलीं, जिससे साफ हो गया कि यह हत्या का मामला है। पुलिस ने स्पेशल टीम बनाकर गहन पूछताछ की। मृतक की पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, उनकी 19 वर्षीय बड़ी बेटी तनिया भारती गोस्वामी और नाबालिग छोटी बेटी ने अलग-अलग पूछताछ में पूरा खुलासा कर दिया।

रील देखने की लत, मना करने पर पिता को पीटा

Raipur Crime News : देर रात नाबालिग बेटी मोबाइल पर रील्स देख रही थी। वीरेन्द्र भारती गोस्वामी ने उसे मना किया और रील्स बंद करने को कहा। बेटी नहीं मानी तो पिता ने गुस्से में मार डालने की धमकी दे दी।नाबालिग बेटी ने जवाब में कहा कि “दादा-दादी से यही संस्कार मिले हैं”। यह सुनकर वीरेन्द्र आगबबूला हो गए और बेटी को मारने लगे। बड़ी बेटी तनिया बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

Raipur Crime News :

शोर सुनकर मां दीपा भारती गोस्वामी हॉल में पहुंची। मृतक ने गुस्से में अपनी सास-ससुर को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसी दौरान दीपा ने कपड़े धोने वाली कुटनी उठाई और पति के सिर पर 2-3 जोरदार वार कर दिए। वीरेन्द्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इतना ही नहीं, बड़ी बेटी तनिया ने पास पड़ी ईंट उठाकर गिरे हुए पिता के सिर पर दे मारी।

सबूत मिटाने की कोशिश

तीनों ने मिलकर मृतक का खून पानी से धोया, सिर पर हल्दी लगाई और पट्टी बांध दी। सुबह उन्होंने परिवार वालों को बताया कि वीरेन्द्र रात में बाथरूम जाते समय गिर गए थे और सिर में चोट लगी है। उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

डीडी नगर थाना पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मां दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय तनिया भारती गोस्वामी और नाबालिग बेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।