Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 3 मजदूरों की मौत, 22 घायल

Raigarh Road Accident:  रायगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से दिल दहलाने वाली सड़क दुर्घटना घटित होने का मामला सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार पिकअप वाहन जंगल में बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन की मौके होने की बात सामने आई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल है।

Raigarh Road Accident: जानकारी के मुताबिक खैरझीटी गांव के मजदूर रोजना की तरह पिअकप वाहन सीजी 13 यू डी 6326 में सवार होकर सारंगढ़ जा रहे थे। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के चलते मजदूरों से भरी पिकअप हादसे का शिकार हो गई।

Raigarh Road Accident: मच गई चीख पुकार

हादसे के बाद पिअकप में सवार लोगों में चीख पुकार के साथ भगदड़ मच गई। जब तक पिअकप सवार कुछ समझ पाते तब तक दुर्घटना में लोग लहूलुहान हो गए। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 22 से अधिक लोग घायल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

You may have missed