RAIGARH NEWS. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां मध्य प्रदेश के शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड से मुलाकात करने के लिए बाइकों की चोरी कर डाली। शख्स की पहचान निर्मल धाकड़ के तौर पर हुई है। वह ग्वालियर के मोरार का रहने वाला है। उसे गर्लफ्रेंड से मिलने जाना था लेकिन पैसे खत्म हो गए। इसके बाद उसने जो रास्ता अपनाय, वह सीधा जेल की सलाखों के पीछे पोंछा।
रिपोर्ट के मुताबिक पैसे खत्म होने के बाद उसने एक के बाद एक 5 बाइक और स्कूटर चोरी किए। वह उन गाड़ियों को चुराता था जिनकी चाबियां इग्निशन में ही लगी रह जाती थीं। पपुलिस ने सीसीटीवी फुटेज केआधार पर उसे दबोच लिया। इसके बाद उसकी बताई जानकारी पर लगभग 2.50 लाख रुपए कीमत के पांच दो-पहिया वाहन बरामद किए, जिनमें चार मोटरसाइकिलें और एक स्कूटर शामिल है।
कैसे पकड़ा गया आरोपी
एक के बाद एक चोरी की वारदातों से पुलिस अलर्ट हो गई। जहां-जहां चोरी हुई, पलिस ने उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। जांच में पता चला कि एक शख्स ने पांचों जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। 24 सितंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि एक ओर चोरी की कोशिश की गई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों को उस आरोपी की तस्वीर दिखाई गई, जिसने पहले भी पांच चोरी की थी। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। आखिरकार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस कॉलोनी इलाके में वायरलेस सेट के पास देखा गया। पुलिस ने उसका पीछा किया और फिर उसे पकड़ लिया।
पैसे खत्म हो गए तो चुराई मोटर साइकिल
पूछताछ के दौरान, धाकड़ ने बताया कि वह 12 सितंबर को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए ग्वालियर से रायगढ़ गया था। वहां पहुंचने के बाद, उसके पैसे खत्म हो गए। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसने अपने खर्च पूरे करने के लिए मोटरसाइकिलें चुराना शुरू कर दिया।
जांच करने वालों के अनुसार, धाकड़ खास तौर पर उन मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को निशाना बनाता था जिनकी चाबियां इग्निशन में ही लगी रह जाती थीं। गाड़ी चुराने के बाद, वह उसे तब तक चलाता था जब तक उसका पेट्रोल खत्म नहीं हो जाता था।