President Draupadi Murmu रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दूसरे दिन वह आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची। भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर उन्होंने देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
President Draupadi Murmu

स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने की राष्ट्रपति से मुलाकात