Raipur Railway Station रायपुर। मंडल के रेलवे स्टेशनों में भी अब एयरपोर्ट की तर्ज पर ब्रांडेड कंपनियों की दुकानें खुलेंगी, जहां अच्छी क्वालिटी के कपड़े, जूते, छत्तीसगढ़ के हर्बल उत्पाद, शिल्पकला समेत फैशन से जुड़ी चीजें स्टेशनों की दुकानों में मिलेंगी। इसके लिए रेलवे ने आवदेन मंगाने शुरू कर दिए हैं। मंडल में आउटलेट्स रायपुर, दुर्ग, भाटापारा और भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशनों पर गैर-किराया राजस्व नीति के अंतर्गत स्थापित किए जाएंगे।


