PM Modi Cabinet 2024: मोदी कैबिनेट में छत्तीसगढ़ से तोखन साहू को मिली जगह, राज्यमंत्री के रूप में ली शपथ
PM Modi Cabinet 2024 पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में छत्तीसगढ़ को इस बार भी जगह मिली है। बिलासपुर सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। तोखन साहू ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से उनके पास फोन आया था। इसके बाद तोखन साहू प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे। तोखन साहू सांसद बनने के बाद पहली बार लोकसभा में कदम रखेंगे। तोखन साहू पहली बार सांसद बने हैं और पहली बार में ही उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिली है।
श्री @Tokhansahu2 जी ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ लिया pic.twitter.com/urP0BCrAQm
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) June 9, 2024