PENDRA NEWS. गूगल मैप पर आंख मूंदर भरोसा करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक हैरान करने वाला मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सामने आया है। यहां गूगल मैप के बताए रास्ते पर चलते हुए एक कार सवार तालाब में गिरने से बाल-बाल बच गया। अगर जरा सी भी चूक हो जाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते स्थिति को भांप लिया और अपनी सूझबूझ से जान बचाने में कामयाब रहा।
गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता, तालाब के पास पहुंची कार
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर निवासी 52 वर्षीय नौसाद अहमद किसी काम से ग्राम निमधा आए हुए थे। बीती रात जब वह अपनी कार से वापस पेंड्रा जाने के लिए निकले, तो रास्ते की जानकारी के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया।
नौसाद अहमद गूगल मैप पर बताए गए रास्ते के मुताबिक आगे बढ़ते रहे। लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि जिस रास्ते पर वह जा रहे हैं, वह उन्हें खतरे के करीब ले जा रहा है। कुछ दूर आगे बढ़ने पर रास्ता तालाब की मेड़ तक पहुंच गया। अनजान रास्ता होने के कारण वह समय रहते स्थिति को पूरी तरह समझ नहीं पाए और उनकी कार तालाब में गिरने से बाल-बाल बची।
सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
जब नौसाद अहमद को सामने मौजूद खतरे का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की। उन्होंने किसी तरह कार बंद की और काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे।