मटन कहकर परोसा बीफ… नेशनल हाईवे पर होटल में मच गया बवाल, अफसरों ने मशहूर रेस्टोरेंट को किया सील

Hotel sealed for supplying beef पुरी, ओडिशा : ओडिशा में पुरी जिला प्रशासन ने ‘मटन’ करी में गोवंश का मांस (बीफ) मिलाए जाने के आरोप के बाद सत्यबाड़ी में एक लोकप्रिय भोजनालय को बंद करा दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
Read More : ‘गांव छोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे…’ माओवादियों की धमकी के बाद मजबूरन 40 लोगों ने घर छोड़ा
Hotel sealed for supplying beef अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तब सामने आई जब एक व्यक्ति ने एक वायरल वीडियो में यह दावा किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-216 के किनारे स्थित कई होटलों में गोवंश के मांस की आपूर्ति की जा रही है। यह राजमार्ग भुवनेश्वर और पुरी को जोड़ता है। हालांकि, मीडिया ने इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।
Read More : रायपुर नगर निगम : सूर्यकांत बने नए सभापति, कांग्रेस ने नहीं उतारा कोई भी प्रत्याशी, निर्विरोध चुने गए राठौर
Hotel sealed for supplying beef दावा करने वाले व्यक्ति को गश्ती दल द्वारा मवेशियों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पकड़ा गया था। उसने विशेष रूप से साक्षीगोपाल पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक भोजनालय का नाम लिया, जो स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच बकरे के मांस (मटन) से बने अपने व्यंजनों के लिए मशहूर है।
Hotel sealed for supplying beef
जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने कहा कि प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भोजनालय को सील कर दिया, क्योंकि मामला लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ था।