भारत पाक युद्ध के बीच रोका गया छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन

Naxal Operation Stopped भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े रहे तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में चल रहे सबसे बड़े नक्सली ऑपरेशन को अस्थाई रूप से रोकने की खबर सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे नक्सल ऑपरेशन को रोकने की खबर सामने आई है।

18 दिनों से जारी था ऑपरेशन

Naxal Operation Stopped मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर पिछले 18 दिनों से सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा था। इस ऑपरेशन में हजारों की संख्या में जवान शामिल थे। वहीं अब खबर आई है कि, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में चल रहे सबसे बड़े नक्सल ऑपरेशन को रोक दिया गया है। सूत्रों के अनुसार CRPF समेत और सुरक्षा बलो को वापस जिला मुख्यालय बुलाया गया, जिसको लेकर वापसी की तैयारी कर रहे है। हालांकि इस मामले मे आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Naxal Operation Stopped जवानों ने 26 नक्सलियों को किया था ढेर

Naxal Operation Stoppedआपको बता दें कि, कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षाबलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जवानों को बड़ी सफलता मिली थी। इस ऑपरेशन में जवानों ने 26 नक्सलियों को मार गिरया था। ऐसा खा जा रहा था कि, कई बड़े नक्सली लीडर जिनकी सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश है, वे सभी इस पहाड़ी पर छुप कर बैठे थे। वहीं अब भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच इस ऑपरेशन को रोक दिया गया है।