Navya Malik Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की कथित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक 26 फरवरी 2026 को फिर चर्चा में आ गई है. नव्या मलिक का नाम छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में गूंजा. इतना ही नहीं, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने नव्या मलिक को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी साझा की है.
दरअसल, 23 फरवरी से Chhattisgarh Legislative Assembly का बजट सत्र चल रहा है. विपक्ष Vishnu Deo Sai सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. इसकी एक बानगी गुरुवार को उस वक्त देखने को मिली, जब गृहमंत्री Vijay Sharma ने पिछले 12 महीनों में पकड़े गए ड्रग्स के 282 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय मामलों से जुड़े आरोपियों की जानकारी सदन में दी.
हुआ यूं कि गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश में ड्रग्स के 282 प्रकरणों में अंतर्राज्यीय मामलों से जुड़े आरोपियों के नाम बताए. पूर्व सीएम भूपेश बघेल का कहना है कि उन आरोपियों की सूची में नव्या मलिक का नाम शामिल नहीं था, जबकि वह रायपुर ड्रग केस में चर्चित नाम रहा है. नव्या का नाम शामिल न होने पर बघेल ने सवाल उठाया.
भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर विधानसभा की कार्यवाही का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “नव्या मलिक पर चुप्पी. बहुचर्चित नव्या मलिक का नाम तो आप सबने सुना ही होगा. लेकिन कमाल की बात यह है कि सरकार ने पुलिस द्वारा पकड़े गए ड्रग तस्करों की जो 282 लोगों की सूची जारी की है, उसमें नव्या मलिक का नाम ही नहीं है. जबकि महीनों तक अखबारों, टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर छाई रही ड्रग पैडलर नव्या मलिक सरकार की सूची से बाहर क्यों है?”
बघेल के सरकार से सवाल
- नव्या मलिक कौन है?
- नव्या मलिक सरकार की सूची में क्यों नहीं है?
- नव्या मलिक का विदेश से क्या कनेक्शन है?
- नव्या मलिक कितनी बार विदेश गई और किन लोगों के साथ गई?
अपनी पोस्ट में भूपेश बघेल ने आगे लिखा, “कमाल की बात यह है कि गृहमंत्री कह रहे हैं कि उस ‘विशेष नाम’ पर मैं ध्यान नहीं दे पाया. आखिर उसका नाम इस सूची में क्यों नहीं है? किसने नाम को बाहर करवाया? क्या इसकी जांच होगी और उस पर कार्रवाई होगी?”

Navya Malik Raipur Chhattisgarh
Who is Navya Malik: नव्या मलिक कौन है? जानिए उसकी पूरी कहानी
नव्या मलिक रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र की रहने वाली बताई जाती है. 30 वर्षीय नव्या मलिक पहले इंटीरियर डिजाइनर और मॉडल रही है. इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई के दौरान वह कथित तौर पर नशे के सौदागरों के संपर्क में आई और ड्रग्स पैडलिंग से जुड़ गई.
रायपुर पुलिस ने नव्या को सितंबर 2025 में मुंबई से गिरफ्तार किया था. उस पर नाइट क्लब, पब, फार्महाउस और अन्य हाई प्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है. मुंबई, दिल्ली और पंजाब से ड्रग्स छत्तीसगढ़ लाए जाने की बात जांच में सामने आई थी.





