Advertisement Carousel

नगर निगम में सियासी भूचाल, जोन अध्यक्ष को हटाने लामबंद हुए जोन के सारे पार्षद। तालाबंदी की चेतावनी

रायपुर. रायपुर नगर निगम में पिछले 15 दिनों से सियासी भूचाल मचा हुआ है। जोन 10 के सभी 6 भाजपा पार्षद एकजूट होकर भाजपा के ही पार्षद और जोन के अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने के लिए लामबंद हो गए है। जोन 10 के सभी पार्षदों ने इसके लिए महापौर मीनल चौबे से 3 बार मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,सभापति सूर्यकांत राठौर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक को पक्ष देकर दो घंटे तक बैठक कर सचिन मेघानी को हटाने की मांग की है। महिला पार्षदों समेत सभी ने कहा की है की अगर सचिन मेघानी को जल्द हटाया नहीं जाता है तो वे नगर निगम जोन 10 में तालाबंदी कर घरने पर बैठ जाएंगे।

आज मेयर इन काउंसिल की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में पक्षकारों ने महापौर मीनल चौबे से इस पत्र और शिकायत पर सवाल किया तो महापौर ने माना की बताया की पार्षदों ने शिकायत तो की है। इस पर अभी सभी पक्षों और वरिष्ठों से बातचीत कर ही कुछ कहना उचित होगा।

 

 

 

जिला अध्यक्ष रामेश सिंह ठाकुर से मिलने पहुंचे जोन 10 के पार्षद

अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप
पार्षदों ने
पार्षदों ने सचिन मेघानी पर आरोप लगाया है की वे जबरदस्ती दूसरे के वार्ड के कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं।
सभी नेताओं को नाम से पत्र लिखाकर दिया है जिसमें लिखा है –
निवेदन है कि हमारे रायपुर नगर निगम के अन्तर्गत जोन क. 10 के जोन अध्यक्ष श्री सचिन मेघानी जी को कार्य में अनिमित्ता के कारण एवं लगातार दूसरे वार्डो के कार्यों मे हस्तक्षेप के कारण वार्ड के अन्य पार्षदो से आपसी समाजस्य नही हो पा रहा जिससे जोन क. 10 के समस्त पार्षदगण जोन अध्यक्ष को पद से हटाना चाहते है पार्षदगण उनसे असंतुष्ट हैं।
अतः माननीय महोदय से जोन के समस्त पाषदंगणो की ओर से निवेदन है कि हमारे मांग को ध्यान में रखते हुये तुरंत जोन अध्यक्ष को हटाये जाने की कार्यवाही करें।


अवैध वसूली के लिए घूमती है लड़कों का गैंग
पार्षदों का आरोप है की जोन में मकान बनाने वाले गरीब आदमी तक को परेशान किया जा रहा है। पार्षदों ने सभी नेताओं को बताया है की जोन के सभी वार्ड में सुबह से 8-10 लड़कों की गैंग घूमती है। कोई मकान-दुकान या कोई भी छोटा बड़ा निर्माण होता रहता है तो उसकी फोटो खींची जाती है। फिर उस आदमी को जोन बुलाया जाता है। सेटलेमेंट के नाम पर तंग किया जाता है। वार्ड के गरीब आदमी तक को परेशान किया जा रहा है।

जोन अध्यक्ष मेघानी पर गंभीर आरोप
पार्षदों ने सचिन मेघानी पर अवैध निर्माण को संरक्षण देना, निर्माणाधीन कार्यों और अवैध कब्जे को लेकर वसूली करना, कार्यवाही न होने देना समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। पार्षदों का कहना है की जोन अध्यक्ष के कारण अवैध कब्जों, अवैध गुमठियों और अवैध निर्माण में कार्यवाही नहीं हो पाती । पार्षदों ने बीते दिनों निगम द्वारा एक अवैध अस्पताल पर कार्रवाई करने गई टीम को रोकने वाले मामले का हवाला देकर कहा है की बोरियाकला में कमल विहार के पहले गजराज तालाब के पास नगर निगम की टीम 35 हजार वर्ग फीट में बने पुष्पकर परिवार के अवैध अस्पताल को तोड़ने गई थी। कार्रवाई शुरु हो गई थी लेकिन जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने वहां पहुंचकर हंगामा शुर कर दिया। कार्रवाई रुकवा दी और टीम को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा।

 

तालाबंदी और इस्तीफे की चेतावनी
पार्षदों ने महापौर, जिला अध्यक्ष, सभापति सभी को कहा कै की वे अपने वार्ड में जोन अध्यक्ष के हस्पक्षेप से बहुत ज्यादा परेशान हैं। अगर जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाया नहीं जाता है तो वे सभी जोन में तालाबंदी कर जोन में ही धरने पर बैठ जाएंगे। अगर जरुरत पड़ी तो और बड़ा कदम उठाने से नहीं हिचकेंगे।

 


सांसद बृजमोहन अग्रवाल के खास हैं मेघानी
सचिन मेघानी ने निगम के पार्षद चुनाव के साथ ही अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ा है। मेघानी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के खास बताए जाते हैं। टिकट मिलने के पीछे भी वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल का ही आर्शीवाद है। मेघानी को लेकर पार्षद लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के खास होने के कारण सचिन मेघानी पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने की आशंका जताई जा रही है।

आरोप निराधार,संगठन का है मामला
सचिन मेघानी ने आरोपों को निराधार बताते हुए पार्षदों की कार्यशैली पर ही सवाल उठाया है। हटाए जाने की मांग को लेकर सचिन ने ह कहा की यह सब संगठन का मामला है, वो इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे।