रायपुर Suresh Chandrakar Arrested । पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन हुआ है। आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार को हैदराबाद से SIT ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की जांच को लेकर गठित एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार को देर रात गिरफ्तार किया, जिसे बीजापुर लाया जा रहा है। आपको बता दे कि एक जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या कर दी गई थी और शव को टैंक में डाल दिया गया था।+
बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। मुकेश के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हम कटिबद्ध है। pic.twitter.com/NjKCJ078bF
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) January 6, 2025
Suresh Chandrakar Arrested
