Advertisement Carousel

रायपुर में होली में एक के बाद एक तीन मर्डर, एक अन्य वारदात में हिस्ट्रीशीटर गंभीर। नशा ही हत्याओं का मूल कारण

Muder In Raipur: होली में रायपुर पुलिस के सुरक्षा को लेकर तमाम दावों के बीच में नई बात सामने आई है। यहां लिस के तमाम बंदोबस्त के बीच होली में 3 से 4 घंटे में हत्या की तीन सनसनीखेज घटनाएं सामने आई जिससे पुरे जिले और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तीनों हत्याएं रायपुर ग्रामीण इलाके में हुई और सभी का कारण मूलत:नशा ही था। दोपहर 12 बजे से शुरु हुआ हत्या और चाकूबाजी का सिलसिला शाम तक चलता रहा। जिसमें 3 लोगों की मौत हुई और 2 लोग गंभीर रुप से घायल हुए। इसके अलावा एक निगरानी बदमाश पर भी चाकू से हमला हुआ जिसमें उसकी जान जाते जाते बची।

पहली घटना

Muder In Raipur: हत्या की पहली घटना 12 बजे के बाद आंरग के साहू पारा में हुई। यहां होली के हुड़दंग के दौरान लोगों का कपड़ा फाड़ रहे युवकों ने नीरज लोधी को रोका और उसके कपड़े फाड़ने लगे। नीरज ने विरोध किया तो एक युवत समेत अन्य ने उसके पेट, पीठ और सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी कुछ मिनट में ही मौत हो गई। घटना के बाद फारेंसिक टीम ने मौके से कई तथ्य जमा किए हैं साथ ही सीसीटीवी फूटेज भी बरामद हुआ है। मामले में पांच संदिग्ध पुलिस की हिरासत में है।

दूसरी घटना

हत्या की दूसरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में हुई। यहाँ दो नाबालिगों ने मिलकर 18 साल के युवक मोहित निषाद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आज ही मोहित निषाद का जन्मदिन भी हैं। विवाद होली में रंग लगाने का था। इस विवाद में दो आरोपियों के अलावा उनकी मां भी आरोपी है। खरोरा थाना पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।

तीसरी घटना

Muder In Raipur: हत्या का तीसरा मामला सामने आया जिसमेम दो बड़े भाइयों ने मिलकर छोटे भाई की हत्या कर दी । यहां विधानसभा थाना के बरबंदा गांव में आरोपी कमलेस विश्वकर्मा और अखिलेश वर्मा नामक दो सगे भाइयों ने मिलकर दिनेश वर्मा का सिर फोड़ कर हत्या कर दी। मृतक दिनेश बड़े भाई की गैरमौजूदगी में अपनी भाभी को अस्पताल ले गया था। जिस पर चारित्रिक शंका करते हुए आरोपियों ने लाठी से दिनेश के सिर में हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Muder In Raipur चौथी घटना

तिल्दा थाना इलाके में लाला यादव नामक हिस्ट्रीशीटर और नामचद अपराधी पर एक स्थानीय युवक ने हमला कर दिया। इस हमले में हिस्ट्रीशीटर की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है। हिस्ट्रीशीटर की जानकारी नहीं मिल पाई है।