“सेक्स करने का सपना देखा था…” छात्रों को ड्रग्स देकर गंदी हरकत; सामने आई टीचर की करतूत

Minor Boys Assaulted: अमेरिका के एक राज्य से एक महिला शिक्षिका की बेहद ओछी हरकत उजागर हुई है। खबरों के मुताबिक इंडियाना की इस विवाहित महिला ने 10 छात्रों को ना सिर्फ ड्रग्स दिए, बल्कि उनका यौन शोषण भी किया। महिला पर नाबालिग स्टूडेंट्स को सेक्स टॉय जैसी आपत्तिजनक चीजें दिखाने का भी आरोप है। महिला की पहचान 31 वर्षीय ब्रिटनी फोर्टिनबेरी के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दअरसल यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक स्टूडेंट ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी।
Minor Boys Assaulted:
संबंध बनाने के सपने देखती थी..
Minor Boys Assaulted: अधिकारियों ने महिला को लेकर कुछ सनसनीखेज खुलासे भी किए। जानकारी के मुताबिक उसने छात्रों को गंदी तस्वीरें भेजने के अलावा उन्हें स्ट्रिपर पोल और सेक्स टॉय भी दिखाए। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके घर से ऐसी कई चीजें मिली हैं। उसने छात्रों को बताया था कि वह उनके साथ सेक्स करने का सपना देखती है। इस मामले पर बातचीत करते हुए अधिकारियों ने बताया, “यह बच्चों के साथ छेड़छाड़ का मामला है। नागालिग ने इसकी जानकारी इसीलिए दी ताकि किसी और बच्चे से साथ ऐसा ना हो।”