झगड़े में पति ने काटे पत्नी के होठ, 16 टांके लगे, पुलिस के सामने बोल भी नहीं पाई महिला, लिखकर दी शिकायत

Durg Gangrape Case

Husbands Cruelty Bites Off Wifes Lips मथुराः उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के एक गांव में शुक्रवार को पत्नी और पति के बीच हुए झगड़े ने एक भयानक मोड़ ले लिया, जिसमें पति ने अपनी पत्नी के होंठ कथित तौर पर अपने दांतों से काट लिए। इसके बाद महिला के होंठों में 16 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़िता पुलिस को अपनी आपबीती बोलकर नहीं बता सकी, इसलिए उसने कागज पर पूरी घटना लिख करदी। उसने अपने पति, देवर और सास के खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है।

CG Assembly Budget Session 2025: 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू, होंगी 17 बैठकें…

Husbands Cruelty Bites Off Wifes Lips मगोर्रा के थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि नगला भूचन निवासी महिला का आरोप है कि आज शाम उसका पति घर आया और उससे झगड़ने लगा और शांत होने के लिए कहने पर मारपीट करने लगा। उनके मुताबिक, महिला ने कहा कि इसी बीच उसने अचानक उसके दोनों होंठों को अपने दांतों से काट लिया जिनसे खून बहने लगा। घर पर मौजूद उसकी बहन जब बीच-बचाव कराने आई तो उससे भी मारपीट की गई।

छत्तीसगढ़ में पुलिस की गाड़ी ने डिप्टी कलेक्टर को मारी टक्कर: हुए घायल, कलेक्ट्रेट के सामने हुआ हादसा

Husbands Cruelty Bites Off Wifes Lips

उसका दावा है कि जब उसने पति की करतूत की शिकायत सास व देवर से की तो उन्होंने भी उल्टे उसी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर उसके पिता उसे थाने ले गए और उसके पति विष्णु, सास और देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक उसके होठों पर 16 टांके आए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति-पत्नी में घरेलू मामलों को लेकर झगड़ा हुआ था। इस घटना के बाद से ही पति, देवर व सास घर से गायब हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

You may have missed

Exit mobile version